राष्ट्रपति बराक ओबामा ने विदेशी कंपनियों के कर्मचारिओं को अमेरिका के लिए एल-1बी वीजा लेने की प्रक्रिया को आसान किये जाने की घोषणा की है।
भारतीय आईटी पेशेवरों को आकर्षित करने के लिए अमेरिका ने एल-1बी वीजा कार्यविधि को आसान कर दिया है। मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने विदेशी प्रत्यक्ष निवेश को आकर्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अमेरिका ने एल-1बी वीजा प्रक्रिया को आसान कर दिया है।
एल-1बी वीजा प्रक्रिया के आसान हो जाने से भारत के आईटी पेशेवरों को वीजा लेने और अमेरिका में काम करना आसान हो जाएगा। अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि इससे विदेशी निवेश बढ़ेगा और देश की अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी।
