सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया ने 1992 में अयोध्या में 22 साल पुराने विवादित ढांचा ढहाए जाने के मामले में नोटिस जारी किया है। नोटिस दिए लोगों में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी और 17 अन्य के अलावा, केंद्रीय मंत्री उमा भारती और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह शामिल हैं . कल्याण सिंह उस वक्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। सुप्रीम कोर्ट ने यह नोटिस इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर दिया है, जिस फैसले में विवादित ढांचा ढहाए जाने के मामले में ये लोग आपराधिक साजिश के..
आरोप से बरी कर दिए गए थे।
आरोप से बरी कर दिए गए थे।
