2 मार्च 2015

राजनेताओं में बढ रहा है शेर पालने का शौक

--लाईसेंस दि‍ये जाने  को कर चुकी हैं आवेदन

--एम पी की मंत्री अपने फार्म पर ही पालना चाहती हैं शेर

आगरा :शेर पालने का शौक रखने वालों में उ प्र के सैफई वाले ही नहीं म प्र की पशुपालन मंत्री कुसुम महदेले भी शामि‍ल हैं। मुख्‍यमंत्री अखि‍लेश यादव ने तो यह शौक वन्‍यजीव संरक्षण कानूनके फ्रेम वर्क में पब्‍लि‍क इंट्रैस्‍ट को आगे रखकर पब्‍लि‍क फंड से ही कि‍या है जबकि‍ एम पी की मंत्री पन्‍ना स्‍थि‍त अपने सौ एकड के फार्म पर अपने संसाधन से करना चाहती हैं। एम पी की मंत्री ने वन जीव वि‍भाग के सभी मानकों को पूरा करने का उल्‍लेख करते हुए शेर पालने की अनुमति‍ के लि‍ये लाईसेंस को अर्जी दी हुई है।

जब उनकी अर्जी की जानकारी मीडि‍या में सुर्खी बनी तो उन्‍हे सफाई में बताना पडा कि‍ 'शेरों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ही उन्‍होंने  वन 

विभाग को पत्र लिखा था, इसमें कौन-सा गुनाह हो गया। यदि वन महकमा शेर पालने का लाइसेंस देता है तो वह अपने पन्ना स्थित फार्म हाउस में शेर पालेंगी।

श्रीमती कुसुम महदेले ने कहा कि मेरी बात का गलत अर्थ निकाला गया। जबकि‍ उन्‍होंने शेरों को घर में पालने के लिए नहीं कहा, उनका मानना है कि‍ जिनके पास 100 एकड़ से बड़े फार्म हाउस हैं, उन्हें फार्म पर शेर पालने का लाइसेंस दिया जाए। अपने मत के पक्ष में उनका तर्क है कि‍  अमेरिका सहित कई देशों में शेर पाले जाते हैं जहां वह सुरक्षि‍त रहते हैं। इससे शेर प्रजाति विलुप्त होने से भी बचाई जा सकती है। हकीकत में शेरों के संरक्षण की दिशा में कम ही लोगों का व्‍यवहारि‍क सोच है।

उधर वन वि‍भाग मंत्री के आवेदन पत्र को लेकर पशोपेड में है,उसे पत्र का नि‍स्‍तारण कि‍ये जाते ही लम्‍बी कानूनी लडाई इंतजार करती लग रही है।जसमें उसके समक्ष श्रीमती कुसुम महदेले और वलइल्‍ड लाइफ कंजर्वेशनि‍स्‍ट लाबि‍स्‍ट एक साथ खडे दि‍ख रहे हैं।