नई दिल्ली:लोक सभा
में अपनी ताकत का अहसास करवाती रहने वाली मोदी सरकार को राज्यसभा में एक बड़ा झटका
उस समय लगा जबकि राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर विपक्ष का एक प्रस्ताव ध्वनिमत से
पास हो गया। आमतौर पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव आम सहमति से पास
होता रहा है । सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने अभिभाषण में संशोधन कर काला धन और
भ्रष्टाचार के मुद्दे जोड़े जाने के लिए प्रस्ताव रखा जिसपर हुई वोटिंग में विपक्ष
की जीत हुई।
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर
आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब
दिया तो उसके बाद सरकार की ओर से अभिभाषण को पास करने का आग्रह किया गया लेकिन
सीताराम येचुरी ने अपना संशोधन प्रस्ताव वापस नहीं लिया और कहा कि राष्ट्रपति के
अभिभाषण पर वोटिंग कराई जाए। संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने गुजारिश भी की ।
इसके बाद येचुरी के संशोधन प्रस्ताव पर ध्वनिमत से वोटिंग कराई गई, जो
परंपरा में अब तक नहीं होती थी। वोटिंग में सरकार को मात खानी पड़ी क्योंकि येचुरी
के प्रस्ताव में समर्थन में 118 जबकि विपक्ष में (सरकार के
पक्ष में) महज 57 वोट पड़े। साफ है कि राज्यसभा में विपक्ष
सरकार पर भारी पड़ा।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि ये सरकार पतन की ओर जा रही है
इसलिए पीएम बीच में ही सदन से चले गए। संसदीय व्यवस्था में सी पी एम को संशोधन
परित हो जाने से सुर्खियां बटोरने का मोका जरूर मिल गया किन्तु सरकार की
मजबूती पर कोई खास प्रतिकूल असर नहीं पडा।
