एडीएमके ने संसद में मांग की कि भारतीय जनता पार्टी जम्मू कश्मीर की मुफ्ती मोहम्मद सरकार से समर्थन वापस ले और वहां दुबारा चुनाव कराए जाएं।ए डी एम के के पी. वेणुगोपाल ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद की अलगाववादी नेता को रिहा करने और ऐसे ही अन्य दर्जनभर नेताओं की रिहाई का ऐलान करने संबंधी बयान देशविरोधी है।वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री राष्ट्रीय हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि प्रदेश में अलगाववादियों को जेलों से रिहा करने पर रोक लगायी जाए।
