10 मार्च 2015

सत्यम कंप्यूटर घोटाला,अब 9 अप्रैल को अदालत अपना फैसला सुनाएगी

सत्यम कंप्यूटर कंपनी  के खातों में करोड़ों रुपये की हेराफेरी  के मामले में हैदराबाद की विशेष अदालत अब 9 अप्रैल को अपना  फैसला सुनाएगी।  इस  विशेष अदालत को आज इस मामले में फैसला सुनाना था। लगभग  छह साल से चल रहे इस  पुराने इस मामले की सुनवाई के दौरान तीन हजार दस्तावेजों को चिन्हित किया गया और 226 गवाहों से पूछताछ हुई।  यह मामला सात जनवरी 2009 को सामने आया था। उस समय  सत्यम कंप्यूटर के संस्थापक और उसके तत्कालीन चेयरमैन बी रामलिंगा राजू ने खुद कंपनी के खातों में हेराफेरी की बात स्वीकार की थी। इस मामले के  दो दिन बाद ही राजू के साथ उसके भाई बी रामा राजू तथा अन्य को आंध्र प्रदेश पुलिस की अपराध जांच शाखा ने गिरफ्तार कर लिया था।