21 मार्च 2015

यमुना एक्सेप्रेस वे की सर्वि‍स रोड 2013 तक हो जानी चाहि‍ये थी पूर्ण

(यमुना एक्‍सप्रेस वे कि‍नारे के गांवों के लि‍ये सर्वि‍स रोड बनायाजाना तो दूर
चकबंदी करवाने की जोड तोड में लगे है 'जमीन म्‍नेजमेंट के हुनरबंद)

--सरकार नहीं बता पा रही काम के पूरा होने की अवधि‍

--सर्वि‍स रोड न होने से गांववालों को भारी असुवि‍धा घटती हैं दुर्घटनाये

आगरा, यमुना एक्‍सप्रेस वे को बनाये जाने के साथ ही उसके दोनो ओर सर्वि‍स रोड और अंडरपासों का नि‍र्माण 
करवाया जाना भी तय हुआ था कि‍न्‍तु इनमें से सर्वि‍स रोड को बनाये जाने का काम नहीं हो सका है,जबकि‍ इसके लि‍ये 2013 तय था।
जहां यमुना एक्‍सप्रेस वे प्रजेक्‍ट...
को पूरा करवाने को लकर कवायदें चलती रहीहै,वहीं इसमें अन्‍य कामों के अलावा सर्वि‍स रोड के बारे में न तो राज्‍य एक्‍सप्रेस वे वि‍कास प्राधि‍करण के स्‍तर से ही सोचा जा रहा है नहीं यमुना एक्‍सप्रेस वे
 वि‍कास प्राधि‍करण के द्वारा ही।
वि‍धायक दलवीर सि‍ह के द्वारा वि‍धान सभा के चालू सत्र  में पूछे गये एक प्रश्‍न के उत्‍तर में सरकार की ओर से स्‍पष्‍ट कर दि‍या गया है कि‍ एकसप्रस वे के दोनो ओर सर्वि‍स रोड बनाये जाने का काम मार्च2013 तक पूर्ण हो जाना था कि‍न्‍तु पूरा नहीं हो सका। कब तक हो सकेगा इस पर भी सरकार कुछ भी बोलने से बचनना चाहती है।
इस रोड के न बनाये जाने से यमुना एक्‍सप्रेस वे के कि‍नारे बसे ग्रामीणों को भारी दि‍क्‍कत का सामना करना पड रहा है।जि‍तनी दुर्घटनाये एक्‍सप्रेस वे पर घटती हैं अगर पूरी गणना एकत्र की जा सके तो उससे कुछ अधि‍क ही यमुना एक्‍सप्रेस वे सर्वि‍स रोड न होने वाले क्षेत्रों में घटती हैं।जब से एकसप्रेस वे बना है ग्रामीणों का अवागमन बुरू तरह से प्रभावि‍त है,आसपास के कामों के लि‍ये भी सर्वि‍स रोड न होने के कारण लम्‍बी दूरि‍या ततय कर आना जाना पडता है।