22 मार्च 2015

दिल्ली संसद परिसर में लगी भीषण आग पर काबू

रविवार दोपहर संसद भवन के कैंपस में  एसी प्लांट में लगी  आग पर काबू हो गया है । इस भीषण  आग से जानमाल के ज्यादा नुकसान का समाचार  नहीं है। इस भीषण आग से  संसद परिसर से ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं के गुबार दिखाई दे रहे थे ।  दमकल की  गाड़ियों ने कुछ ही देर में इस पर काबू पा लिया। पता लगा  है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी  नहीं की गई है। जल्द ही  आग ने भीषण रूप ले लिया था ।