28 मार्च 2015

लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में लगायी गयी कैटरीना की 150,000 पाउंड से बनी मोम की प्रतिमा

बॉलीवुड अभिनेत्री  कैटरीना कैफ की 150,000 पाउंड की लागत से बनी मोम की  प्रतिमा  ब्रिटेन के प्रतिष्ठित मैडम तुसाद संग्रहालय की गैलरी में  लगायी गयी है।
म्यूज़ियम  के एक प्रवक्ता ने बताया, इस प्रतिमा में कैटरीना को नृत्य की मुद्रा में हैं  और उन्होंने सितारों जड़ी सफेद, सिल्वर और सुनहरे रंग की पोशाक पहनी हुई  है।
बॉलीवुड अभिनेत्री की खूबसूरती को 20 शिल्पियों की एक टीम ने चार महीने की मेहनत से गढ़ा है। नख से शिख तक कैटरीना का यह स्टेचू शिल्पकारों की हस्तकला जादूगरी का करिश्मा कहना उचित होगा।