--श्रम विभाग में पत्रकारों के लम्बित वादों का तेजी से निस्तारण
हो
![]() |
| (रतन दीक्षित) |
![]() |
| (रमेश चन्द्र जैन) |
आगरा:उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसियेशन (उपजा) के प्रदेश अध्यक्ष
रतन दीक्षित ने कहा है कि उ प्र में मध्यम और लघु प्रकाशनों की वित्तीय स्थिति
लगातार गिर रही है,जिसका सीधा असर पत्रकारों के सेवा अवसरों पर पड रहा है।प्रदेश
सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद मजीठिया बेजवोर्ड की सिफारिशें अब तक
लागू नहीं करवा सकी है।
श्री दीक्षित ने कहा कि अब उपजा उपरोक्त के संबध में राज्य सरकार
से सीधी वार्ता करेगी ।उन्हों ने कहा कि वर्तमान में पत्रकारों के बडी संख्या
में वाद श्रम नयायालयों में लम्बित पडे हैं,जिनको तेजी के साथ निपटाये जाने की
जरूरत है।उनकी कोशिश होगी कि लम्बित वादों की जानकारी एकत्रकर सरकार से मांग
करेंगे कि फास्ट र्टेक कोर्ट की प्रक्रिया के तरीके से इनको भी निस्तारित किया
जाये।वह संगठन की आगरा इकाई के द्वारा आयोजित ‘नेशनल
जर्नलिस्ट्स मीर-2015’ में भाग लेने आगरा आये हुए थे।
संगठन के महासचिव रमेश चन्द्र जैन
ने अलग औपचारिक चर्चा में बताया कि वह शीघ्र ही चीफ लेवल कमिश्नर से कानपुर
में मुलाकात करेंगे और पत्रकारों के लम्बित मामलों को शीघ्रत के साथ निपटाने के
लिये प्रक्रिया सुनिश्चत करवाने का मामला उठायेंगे।उन्होंने कहाकि कोशिश
होगी कि पत्रकारों और गैर पत्रकारों के लिये प्रदेश में लागू वेतन मानों की नवीनतम जानकारी
वाला सर्कुलर श्रमायुक्त कार्यालय से पुन:जारी करवाया जाये । साथ ही इसका सरकारी
और गैरसरकारी माध्यमों से व्यापक प्रचार हो।

