15 फ़रवरी 2015

पत्रकारों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सरकार उचित कदम उठाये


--पत्रकार आत्‍म अनुशासन मानकों का नि‍र्धारण खुद करें
(राज्‍यपाल राम नायि‍क  को स्‍मृति‍ चि‍न्‍ह
भेंट  करते हुए  कार्यक्रम संयोजक अशोक अग्‍नि‍होत्री'ताऊ')
 आगरा:प्रि‍ट मीडि‍या के समक्ष इस समय चुनौती भरा दौर है कि‍न्‍तु इसके बावजूद उसे बि‍ना भटके चुनौति‍यां स्‍वीकार करते हुए समाज के प्रति‍ सरोकारों के लि‍ये सजग रहने की परंपरा को बरकरार रखना होगा। इसलिए पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि गुणवत्ता बढ़ाने के प्रति‍ सजग रहें।यह कहना है प्रदेश के राज्यपाल  रामनाइक का जो कि‍ होटल ‘‘डबल ट्री हिल्टन‘‘ में नेशनल जर्नलिस्ट्स मीर-2015 की 34 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
 उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों के प्रति‍
 सामान्य आदमी की आस्था कम हो रही है। इसी प्रकार स्पर्धा में इलैक्ट्रोनिक मीडिया है जो कि अधिक विश्वास के साथ खबरें दिखाता है लेकिन यह क्षणिक होता है। उन्होंने कहा कि प्रिन्ट मीडिया को अपना स्थायित्व कम नहीं होने देना चाहिए और इलैक्ट्रोनिक मीडिया को ब्रेकिंग न्यूज के बारे में सचेत रहने की
आवश्यकता है। 
          राज्‍यपाल ने कहा कि‍ पत्रकारों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए और पत्रकारों को भी समाचारों की गुणवत्ता बढ़ाने की ओर अग्रसर रहने के लिए पत्रकारों की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अतुल तारे ने कहा कि स्वयं को मिटाकर दूसरों को देना ही पत्रकार की वास्तविक प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जो खबर सही है उसे ही दिखायें खबर को मोटीवेट नहीं करें, इसके लिए आचार संहिता बननी चाहिए जिससे अनुशासन प्रिय पत्रकारिता का समाज में विश्वास बना रहे। 
     कार्यक्रम को कुमार आनन्द, प्रमोद जोशी, राज बिहारी, विजय किशोर मानव ने भी लोकतंत्र में मीडिया की विश्वसनीयता और उसकी आचार संहिता पर अपना सम्बोधन व्यक्त किया। कार्यक्रम में दै0 हिन्दुस्तान के सम्पादक पुष्पेन्द्र शर्मा, दैनिक जागरण के आनन्द शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रतन कुमार दीक्षित, महासचिव रमेश चन्द्र जैन, कार्यक्रम के संयोजक अशोक अग्निहोत्री तथा संचालक विवके जैन ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में जनपद आगरा के अतिरिक्त विभिन्न जनपदों से आये मीडिया कर्मी भी उपस्थित थे।