17 फ़रवरी 2015

वि.वि के मदन गोपाल ने कार्टून पहला पुरुस्कार जीता


मदन का कार्टून वायदे के पि‍टारे सहि‍त ‘एक सफर’ 
वि‍शाल अपनी रंगोली के साथ
आगरा:इंदौर में संपन्न अन्तरविश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा समारोह में ललित कला संस्थान के मदन गोपाल ने कार्टून प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार जीता.।डा.भीमराव  अम्बेडकर वि.वि.,के इस आयोजन में भाग लेने वाले द्वात्रो में से दूसरे  बाबूलाल महाविद्यालय के विद्यार्थी विशाल शर्मा रंगोली प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे । वि.वि. की टीम के मैनेजर डा. वेदप्रकाश पालीवाल थे.।,छात्र कल्याण प्रो.राजेन्द्र शर्मा,सांस्कृतिक सलाहकार डा.जितेन्द्र रघुवंशी,सहायक पुरुषोत्तम ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है.।डा जि‍तेन्‍द्र रघुवंशी का कहना है कि‍ कलाक्षेत्र में वि‍ वि‍ में एक से
बढकर एक प्रति‍योगि‍ताये मौजूद है।वि‍ वि‍ का प्रास है कि‍ जहां भी संभव हो इन्‍हें अपनी सृजन क्षमता काे प्रदर्शि‍त करने का अवसर मि‍ले।आने वाले वक्‍त में वि‍वि‍ भी आने आयोजनों के माध्‍यम से प्रति‍भाओं को अधि‍कतम प्रोत्‍साहन अवसर प्रदान करेगा।दोनों ही वि‍द्यार्थि‍यों को अपने अपने वर्गों में कडी प्रति‍स्‍पर्धा का सामना करना पडा था।