![]() |
| (प्रधानमंत्री बनने से पूर्व भले ही नरेन्द्र मोदी नेताजी के प्रति कितनी भी श्रद्धा व्यक्त करते रहे हों किन्तु कुर्सी मिलने के बाद उन्होंने भी हाथ खडे किये।) |

--मोदी के कार्यकाल
में भी पी एम ओ ने जानकारी देने से हाथ किये खडे
नई दिल्ली। नेता जी सुभाष
चंद्र बोस की गुमशुदगी क्या हमेशा के लिये राज रह जायेगी फिलहाल आर टी
आई के
तहत प्रधानमंत्री कार्यालय से मिले जबाव से तो ऐसा ही लग रहा है
।मिले उत्तर में कहा
गया है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस
से जुड़ी जानकारी से प्रधानमंत्री भी पर्दा
नहीं उठा सकते हैं। तिरुवनंतपुरम के आइटी एकटिविस्ट श्रीजीत पाणिकर ने प्रधानमंत्री कार्यालय से
आरटीआइ के तहत जानकारी मांगी थी कि नेताजी की गुप्त फाइलों को सामने लाने की बाबत
पीएम की ओर से क्या कोशिश हो रही है? इसके जवाब में कहा गया कि इन
फाइलों को सार्वजनिक करने का अधिकार प्रधानमंत्री के पास निहित नहीं है।
आरटीआई के तहत पीएमओ
द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित
गुप्त फाइलों को सार्वजनिक करने का अधिकार पीएम को नहीं है। पीएमओ की ओर से कहा
गया है कि
कार्यालयी प्रक्रिया में किसी गुप्त फाइल को सार्वजनिक करने का
विवेकाधिकार प्रधानमंत्री के पास होने संबंधी कोई जानकारी नहीं है।
उल्लेखनी है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस 1945 को
रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे। बाद में मुखर्जी आयोग ने उनके हवाई जहाज
दुर्घटना में मारे जाने की बात से भी इंकार किया था।कांग्रेस सरकारों काल में
मानाजाता रहा था कि नेताजी के गायब होने की परिस्थितियों और सत्यता के
खुलासे से कांग्रेस सरकारों के प्रधानमत्री और पार्टी के बडे नेता रहे राजनीतिज्ञों
की छवि पर प्रतिकूल असर पड सकता है।इस लिये जानबूझ कर सत्यता उद्घटित नहीं की
जाती है।किन्तु गैर कांग्रेसी भाजपा की पूर्ण बहुमत वली सरकार के काल में भी सत्यता
से पर्दा न उइाये जाने से जन जिज्ञासा और अधिक गहरा गयी है।भारतीय स्वतंत्रता
का इतिहास लिखने वालों का मानना है कि जब तक नेताजी के गायब होने का रहस्य
बेपर्दा नहीं होता तब तक स्वाधीता भले ही एक सच्चाई बनगयी है किन्तु उसका इतिहास
अधूरा ही है।
कार्यालयी प्रक्रिया में किसी गुप्त फाइल को सार्वजनिक करने का विवेकाधिकार प्रधानमंत्री के पास होने संबंधी कोई जानकारी नहीं है।
