6 फ़रवरी 2015

नीतीश कुमार को फिर से बिहार का मुख्यमंत्री बनाए जाने के संकेत

बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को उनके पद हटाए जाने की संभावनाएं पूरी तरह से बड़ चुकी हैं। बताया जाता है कि जद यू की  होने वाली विधायक दल की बैठक में  नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।  जद यू के महासचिव के. सी. त्यागी ने बताया कि  नीतीश की वापसी में राजद प्रमुख लालू प्रसाद, समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव और जद यू के प्रमुख शरद यादव का समर्थन है।नीतीश कुमार  तथा  मांझी के समर्थकों के बीच जद यू के कार्यालय  के बाहर संघर्ष हुआ ।