--शहीद मेजर मुकुंद वर्धराजन और नायक नीरज कुमार सिंह अशोक चक्र
--गणतंत्र दिवस परेड में जनधन और भ्रूणहत्या की झांकियां भी
आगरा:
कडाके की ठंड और रूक रूक कर होने वाली रिमझिम बरसात के बीच राजपथ पर राष्ट्र्पति प्रणव मुखर्जी ने गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली।अमेरिका के राष्ट्रपति बराक
ओबामा इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। राजपथ पर बने राष्ट्रपति के
सलामी मंच की विशिष्ट दीर्घा में ओबामा के अलावा थे उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, केन्द्रीय मंत्रियों में मनोहर पर्रिकर, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, वेंकैया नायडू, स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर, उमा भारती, नरेन्द्र सिंह तोमर के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और अन्य राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता भी मौजूद थे।
श्री
ओबामा की ‘बीस्ट’ पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी और वहां मौजूद लोगों ने ओबामा और मिशेल
का स्वागत किया। इसके कुछ ही अंतराल में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सेना के
अश्वहसवारों के साथ अपनी कार में जैसे ही मंच पर पहुंचे परंपरा के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद, 21 तोपों की सलामी शुरू हो गयी।
तोपों
की सलामी और राष्ट्रीय गान के तत्कारलबाद इसके बाद परेड शुरू होने से पहले सेना
के मेजर मुकुंद वर्धराजन और नायक नीरज कुमार सिंह को मरणोपरांत शांतिकाल के
उच्चस्थ बहादुरी पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। इन दोनों ने जम्मू
कश्मीर में उग्रवादियों का मुकाबला करते हुए अपना जीवन कुर्बान किया था।
देश
में ही डीआरडीओ द्वारा विकसित सतह से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी की आकाश
मिसाइल का सेना संस्करण और हथियारों का पता लगाने वाले रडार का एक साथ प्रदर्शन इस
साल की परेड का मुख्य आकर्षण रहा परेड में भारतीय सेना की लेजर निर्देशित मिसाइल
क्षमता टी-90 भीष्म टैंक,
सैन्य वाहन बीएमपी द्वितीय सरती के
अलावा ट्राउल युक्त टी-72 को भी मैकेनाइज्ड कॉलम्स में प्रदर्शित किया गया।
