भारत का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 2.5 अरब डॉलर बढ़कर 325 अरब डॉलर पहुँच गई। यह मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। विश्व बाजार में कमोडिटी और क्रूड कीमतों में गिरावट आने से इंपोर्ट बिल गिरा है। धयान देने वाली बात ये भी है कि बाकी ब्रिक्स देशों के मुकाबले भारत ज्यादा लोकप्रीय जगह बनकर उभरा है। ब्रिक्स देशों के मुकाबले भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले बारह महीनों में विदेशी मुद्रा की 10 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। पिछले आकड़ों की अनुसार 2 सितंबर 2011 को विदेशी मुद्रा भंडार 320 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा था।
