अब तक 65कारों की ऐंट्री, गौरव गिल करेंगे समापन
![]() |
| जिला अधिकारी पंकज कुमार पत्रकार के साथ |
आगरा: ‘द आगरा ताज कार रैली’ के दो दिवसीय
आयोजन का उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा 31 जनवरी को इटावा स्थित
लॉयन सफारी से हरीझंडी दिखाकर किया जायेगा। रैली उसी दिन रात्रि को आगरा पहुंच जायेगी जहां से अगले दिन 1 फरवरी को होटल कोट्रयार्ड मैरियट से शुरू होकर बाह, बटेश्वर, फतेहाबाद, जरार होती हुई होटल
कोट्रयार्ड मैरियट पर ही समाप्त होगी।
रैली में भाग
लेने के लिये मेजवान शहर आगरा सहित दिल्ली, जयपुर, बीकानेर चंडीगढ के अब तक 65 प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। अर्जुन पुरुस्कार विजेता एवं कार रैलियों के क्षेत्र में अपने आप में बडा नाम दीपा मलिक स्वयं ही प्रतियोगिता में भाग लेने आ रही है। दीपा दोनों पैरों से पैरालाइज्ड है इनके पास रैली के लिए स्पेशल गाडी है। वर्ष 2013 व 2014 के एशिया रैली चैंपियन गौरव गिल समापन कार्यक्रम में भाग लेने के लिये आगरा आयेगे तथा विजेताओं को पुरुस्कार वितरण
करेंगे। उपरोक्त
जानकारियां ‘अशोक कॉसमास’ में आयोजित पत्रकार
वार्ता में जिला अधिकारी पंकज कुमार,
रंजना बंसल, भरत बंसल, कोर्टयार्ड मैरिऑट की ओर से विशाल भारती, यूपी टूरिज्म की तरफ दिनेश कुमार, हरविजय सिंह वाहिया, राजीव गुप्ता, राममोहन कपूर, प्रशांत जैन, हेमन्त जैन, अर्पित अग्रवाल, मनोज खान, अमित मित्तल, करन अग्रवाल, सुदेव बरार, रचित अग्रवाल आदि उपस्थित जनों के
द्वारा दी गयी।
लेने के लिये मेजवान शहर आगरा सहित दिल्ली, जयपुर, बीकानेर चंडीगढ के अब तक 65 प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। अर्जुन पुरुस्कार विजेता एवं कार रैलियों के क्षेत्र में अपने आप में बडा नाम दीपा मलिक स्वयं ही प्रतियोगिता में भाग लेने आ रही है। दीपा दोनों पैरों से पैरालाइज्ड है इनके पास रैली के लिए स्पेशल गाडी है। वर्ष 2013 व 2014 के एशिया रैली चैंपियन गौरव गिल समापन कार्यक्रम में भाग लेने के लिये आगरा आयेगे तथा विजेताओं को पुरुस्कार वितरण
![]() |
| (दीपा मलिक) |

