भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी ने कहा कि भारत में राष्ट्रपति ओबामा का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। मोदी ने कहा कि ओबामा का भारत आना सम्मान की बात है। हमारी मित्रता पर किसी प्रकार का शक नहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों में परमाणु डील पर सहमति हो गई है । इसके साथ ही दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्ते भी ज्यादा मजबूत हुए हैं।
