20 जनवरी 2015

गुजरात के बाहर भी असरदार होगी सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी


सूरत:लौहापुरुष सरदार पटेल के जन्‍मशति‍ वर्ष में उनके नाम पर देश भर में अनेक छोटे बडे काम हुए है,उन्‍हीं में उनके नाम पर ही राजनैति‍क दल ‘सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी(एस वी पी पी)’ का भी गठन उनके गृह राज्‍य गुजरात  में हुआ।अब इस पार्टी का कार्यक्षेत्र राष्‍ट्र वयापि करने की कोशि‍श शुरू हुई है।  पार्टी के
पदाधि‍कारी अपने मकसद में कि‍तने कामयाब होंगे यह तो समय ही बतायेगा1यह बात अलग है कि‍ राष्‍ट्रीय राजनीति‍ में राजनीति‍ज्ञों और समाज शास्‍त्रि‍यों के अनुसार राजनैति‍क दलों का 
(पार्टी के सूरत कार्यालय का हुआ उद्घाटन) 
ध्रुवीकरण भले ही नहीं हो पा रहा हो कि‍न्‍तु इनकी संख्‍या में तेजी के साथ कमी आयी है। हाल में ही ‘सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी’ के नए कार्यालय का उद्घाटन सूरत में किया गया। इस अवसर पर सूरत के सिल्वर चौक के पास एक भव्य 'भजन संध्या' का आयोजन भी हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दशरथभाई पारेख,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्पेशभाई पारेख,सूरत के
जिला युवा प्रमुख मितेश भाई मोनपरा,शहर प्रमुख राजूभाई हीरपरा,दक्षिण गुजरात महामंत्री विपुल देसाई ,गुजरात राज्य युवा सलाहकार मंत्री चिरागभाई कथारिया,गुजरात प्रमुख जीगर कुमार कोठियां,रविन्द्र सोनगर ,चिराग पटेल ,भगीरथ कोटड़िया शैलेश सिंघानी आदि‍ भी उपस्‍थि‍त थे। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्पेशभाई पारेख कहा, " हम अब भारत के हर राज्य के अंदर पार्टी का विकास, प्रसार और प्रचार कर रहे है। अभी तक राज्य स्तर तक ही  प्रसार और प्रचार सीमि‍त था।