20 जनवरी 2015

दि‍ल्ली‍ की सभी सीटों पर बसपा ने भी ठोंकी ताल


--सोशल इंजीनि‍यरिंग' के फार्मूले को फि‍र प्रभावी बनायेंगी पार्टी सुप्रीमो

--यू पी के अधि‍कांश नेता होंगे स्‍टार प्रचारक की भूमि‍का में

(दि‍ल्‍ली वि‍धान सभा)

आगरा:दि‍ल्‍ली वि‍धान सभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी भी पूरे जोर से उतर चुकी है,यह बात अलग है कि‍ उसकी चुनावी सरगर्मि‍यों को मीडि‍या में अब तक कोई महत्‍व नहीं दि‍या मि‍ल सका है। लोकसभा चुनाव के बाद वि‍धान सभा चुनावों
में भी पटकी खाती रही बसपा के
लि‍ये दि‍ल्‍ली चुनाव खास महत्‍व रखता है। अपने राष्‍ट्रीय पार्टी के दर्जे को बरकरार रखने को अमादा बसपा इस चुनाव में सीट जीत हार से भी ज्‍यादा चार प्रति‍शत वोट जुटाने को प्रयारत है।इसके
लि‍ये वह यू पी और हरि‍याणा की अपनी पूरी ताकत लगाने जा रही है।
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पूर्व के नि‍श्‍चय के अनुसार  पार्टी भी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार रही है। प्रचार के लि‍ये , नसीमुद्दीन, राम अचल राजभर और मुनकाद अली आदि‍ दि‍ग्‍गजों के नामों सहि‍त चुनाव आयोग को 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट सौंपी है। पार्टी सुप्रीमो मायावती स्‍वयं भी 14 रैलियों को सम्‍बोधि‍त करेंगी।  
पार्टी को पूरा जोर राज्‍य की आरक्षि‍त सीटों के अलावा 15 उन सीटो पर भी रहेगा जि‍नमें बसपा का परंपरागत जनाधार माने जाने वाले मतदाता बडी संख्‍या में हैं।पार्टी का 2008 के चुनाव में 14प्रति‍शत वोट और दो सीटों पर कामयाबी मि‍ली थी जबकि‍ 2013 में जनता के द्वारा पूरी तरह से ठुकरा दी गयीवोट प्रति‍शत घटकर 5प्रति‍शत ही रह गया।
मानाजा रहा है कि‍ बसपा को बेअर करने में सबे प्रभावी भूमि‍का आम आदमी पार्टी की रही है।जि‍सने सोशल इंजीनि‍यरि‍ग फार्मूले का आम आदमी की लडाई के फार्मूले से बे असरकरके रख दि‍या।पार्टी के फ्रंट लाइन नेताओं की टीम में जहां पि‍छली बार कोई भी बडा अनुूचि‍त जाति‍ का नेता शामि‍ल नहीं था ,जबकि‍ इस बार पूर्व वि‍धायक राखी बि‍डलान के रूप में स्‍थापि‍त नेता उनके पास है।