8 जनवरी 2015

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने जेल पहुँचने पर भी सरेंडर नहीं किया

बॉलीवुड के लोकप्रीय  एक्टर  संजय दत्त के फरलो को लेकर गुरुवार को पूरे दिन ड्रामा चलता रहा  । दत्त अपने अधिवक्ता  के साथ पुणे की जेल तो पहुंचे, लेकिन फरलो अवधि पूरी होने के बावजूद उन्होंने  सरेंडर नहीं किया। चंद ही घंटों बाद वह पुणे से मुंबई लौट आए। मुंबई बम धमाकों से सम्बंधित  एक मामले में दोषी ठहराए गए बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त  को पिछले माह 24 दिसंबर को 14 दिनों के फरलो पर  जेल से रिहा किया गया था। उनकी फरलो  अवधि गुरुवार को पूरी हो...
रही थी और उन्हें सरेंडर करना था।जेल प्रशासन से संजय दत्त के वकील ने  फरलो की अवधि बढ़ाने के लिए आग्रह किया था, जिसपर अभी फैसला नहीं लिया जा सका है। संजय के वकील ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री राम शिंदे के प्रेस  को दिए उस बयान का हवाला दिया, जिसमें  राम शिंदे ने कहा था कि संजय दत्त को तब तक सरेंडर नहीं करना चाहिए जब तक फरलो पर कोई  फैसला नहीं किया जाता है।