24 जनवरी 2015

वकीलों ने आगरा-फीरोजाबाद में हाई वे कि‍या जाम

--बच्‍चो और मरीजों को ले जाने वाले वाहनों को गुजरने की रही छूट


(फीरोजाबाद में अधि‍वक्‍ताओं ने लगाया जाम)
आगरा,इलहबाद उच्‍च न्‍यायालय की खंड पीठ की आगरा में स्‍थापना की मांग को लेकर आगरा के अधि‍वक्‍ताओं के सक्रि‍य संगठन “उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति” अगुवाई में विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक दलों के सक्रि‍यजनों ने शनि‍ार को राष्ट्रीय राजमार्ग नमबर 2 पर जाम लगाया। प्रतीकात्‍मक और शक्‍ति‍ प्रदर्शन का अहसा करवाने वाले इस कार्यक्रम के दौरान जाम के चलते भी मरीजों और स्‍कूली बच्‍चों को आने जाने दि‍या गया। संघर्ष समि‍ति‍ के प्रवक्‍ता मृगेश कुलश्रेष्ठ एडवोकेट कॉउसिल की सदस्य दरवेश यादव तथा पूर्व डिप्टी मेयर व भाजपा नेता नवीन जैन
भी उपस्थित थे।
 उधर फीरोजाबाद में भी अधि‍वकताओं के द्वारा राष्‍ट्रीय राजमार्ग 2 को कुछ कुछ अंतराल में दो बार जाम लगाया। फिरोजाबाद में बार के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव व सचिव सर्वेश यादव के नैत्रत्व में जाम को दृष्‍टगत उपस्‍थि‍त मजेस्‍ट्रेट को ज्ञापन भी दि‍या ।
27जनवरी को वकीलो के द्वारा ताजमहल को घेरने के कार्यक्रम पर फि‍लहाल स्‍थि‍ति‍ स्‍पष्‍ट नहीं हो सकी है।यह कार्यक्रम वकीलों के वि‍भि‍न्‍न ग्रुपों के द्वारा तय कि‍या हुआ है।अमेरि‍कन राष्‍ट्रपति‍ बराक ओबामा के द्वारा बुद्धवार को ताज महल देखने आने का कार्यक्रम होने के कारण केन्‍द्र व रज्‍य की सत्‍ताओं से जुडे शीर्षिस्‍थ चाहते थे कि‍ यह कार्यक्रम कि‍सी प्रकार टल जाये। फि‍लहाल तो अमेरि‍कन राष्‍ट्रपति‍ का कार्यक्रम स्‍थगि‍त हुआ है,इसकी आधि‍कारि‍क रूप से पुष्‍टि‍ भी हो गयी है।यह बात अलग है कि‍ 27 के श्री ओबामा भले ही नहीं आ रहे हो कि‍न्‍तु उनके दल के तमाम बी आई पी रुतबे वाले सदस्‍यों के द्वारा ताजमहल देखने आना जरूर पूर्ववत  है।‍