24 जनवरी 2015

ओबामा दि‍ल्ली पहुंचते ही व्यस्त हुए कार्यक्रमों में

एयरपोर्ट पर खुद प्रधानमंत्री मोदी ने स्‍वयं पहुंचे गर्मजोशी से  मेहमान राष्‍ट्रपति‍ का स्‍वागत करने


                           --फायल फोटो
नई दि‍ल्‍ली:अमेरि‍कन राष्‍ट्रपति‍  बराक ओबामा की भारत में प्रवास के दौरान पूर्व नि‍र्धारि‍त कार्यक्रमें  में शि‍रकत करने की कार्रवाही शुरू हो चुकी है। वह रविवार सुबह दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर राष्‍ट्रपति‍ का स्‍वागत कि‍या। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजि‍त भव्य समारोह से पूर्व ओबामा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं पीएम मोदी ने ओबामा का अपने मंत्रियों और अन्य
वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय कराया। ओबामा ने भी अपने प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों से राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पीएम मोदी से परिचय कराया।
राष्ट्रपति के साथ एक विशाल प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद है, जिसमें उनकी पत्नी मिशेल ओबामा के अलावा कई शीर्ष अधिकारी शामिल हैं। व्हाइट हाउस ने ओबामा की भारत यात्रा के बारे में अपने अंदाज में कहा है कि‍ राष्ट्रपति ओबामा का गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत जाना सम्मान की बात है और यह अमेरिका-भारत संबंधों के लिए नए अध्याय की शुरुआत होगी। व्‍हाइट हाऊस के द्वारा ट्वि‍ट कि‍ये संदेश का ‘ अंत जय हिंद’ के साथ कि‍या गया है!
ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूक्लियर गतिरोध खत्म करने के लिए अलग से हैदराबाद हाउस में बात करेंगे।