22 जनवरी 2015

जमात-उद-दावा (जेयूडी) और हक्कानी नेटवर्क पर लगा प्रति‍बंध

--अमेरि‍कन चेतावनि‍ों का पाकि‍स्‍तान पर हुआ बडा असर

(फयल फोटो:जमात-उद-दावा)

 आगरा:राष्‍टपति‍ बराक ओबामा की भारत यात्रा पूर्व अमेरि‍का के पाकि‍स्‍तान के प्रति‍ अपनाये हुए कडे रूख का असर दि‍खने लगा है। अप्रत्‍याशि‍त रूप से पाकिस्तान ने  जमात-उद-दावा (जेयूडी) और हक्कानी नेटवर्क पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। भारत के द्वारा इन संगठनों की सरगर्मि‍यों पर
 एतराज जताया जता रहा है, जबकि‍ अमेरि‍का इन पर पूरी तरह से प्रति‍बंध के पक्ष में रहा है। पाकि‍स्‍तान के  के द्वारा अब हक्कानी नेटवर्क और जमात-उद-दावा पर प्रतिबंध लगाये जाने की पुष्‍टि‍ कर दी गयी है।
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान द्वारा 16 दिसंबर को पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमला किए जाने के बाद पाकिस्तानी सरकार ने अच्छे तालिबान और बुरे

तालिबान के बीच अंतर न करते हुए आतंकवादी की इस कार्रवाही को अफागानि‍स्‍तान युद्ध के बाद का बसे बडा कदम माना गया है।
इन दोनों बडे संगनों के अलावा  पाकि‍स्‍तान सरकार के द्वारा  हरकत-उल-जिहाद इस्लामी, हरकत-उल-मुजाहिदीन, फलाह-ए-इंसानियत संस्थान, उम्माह तामीर-ए-नू, हाजी खैरुल्लाह हाजी सत्तर मनी एक्सचेंज, राहत लिमिटेड, रोशन मनी एक्सचेंज, अल अख्तर ट्रस्ट, अल राशिद ट्रस्ट पर भी प्रतिबंध लगाये जाने की पुष्‍टि‍ की गयी है।

अधिकारी के मुताबिक, सरकार पहले ही विभागों को प्रतिबंधित संगठनों की संपत्तियों को जब्त करने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दे चुकी है।

सितंबर 2012 में अमेरिका ने हक्कानी नेटवर्क आंतकवादी संगठन घोषित कि‍या गया था।
जलालुद्दीन हक्कानी द्वारा शुरू किए गए हक्कानी नेटवर्क पर मुख्‍य आरोप अफगानिस्तान में अमेरिका के नेतृत्व में विदेशी सुरक्षा बलों पर हमला किए जाने का है,जनमें आतंकवादि‍यों के खि‍लाफ लडाई करने वाले बलों का भारी धन ओर जनहानि‍ का ामना करना पडा था।
इसी प्रकार जमात-उद-दावा हाफिज भारत वि‍रोधी और अमेरि‍का के कट्टर दुश्‍मन  मोहम्मद सईद द्वारा संचालित है और प्रत्‍यक्ष रूप से लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी संगठन की भूमि‍का में रहा है। लश्कर-ए-तैयबा भारत में 2008 से काफी कुख्‍यात संगठन है और मुंबई हमले की साजिश रचने का उसी पर सीधा  आरोप लगता रहा है।