आगरा:अमेरिकन राष्ट्रपति बारक ओबामा को यमुना नदी
साफ एवं पानी से भरपूर मिलेगी। केन्द्रीय नदी संरक्षण निदेशालय इसके लिये
सक्रिय है।कुछ दिन पूर्व एक दम सूखी पडी यमुना नदी में वर्तमान में ही इतना पानी
अपस्ट्रीम से डिचार्ज होकर आ गया है जिसमें रिबर पुलिस की पैट्रोलिग बोटें
गतशील हो गयी हैं। 24
 |
| (यमुना नदी में ताजमहल के पीछे पैट्रोलिग करती वोटर वोट) |
जनवरी से पुन:अपट्रीम से इतना डिसचार्ज शुरू होगा जिससे
27जनवरी को अमेरिकन राष्ट्रपति के साथ आये भ्रमण करने वाले दल को यमुना को लेकर
कोई नकरात्मक टिप्पणी करने का अवर नहीं मिल सके।यही नहीं ताजमहल के पृष्टभाग
की छटा आकर्षक
लगे।
हालांकि
आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है किन्तु ओखला से आगरा कैनाल में डिस्चार्ज
किये जाने वाले पानी की कटौती करके इसे यमुना नदी में छोडा गया है।हाल की वर्षा
और कडाके की ठंड के कारण वैसे भी यू पी और हरियाणा दोनों में ही नहरी पानी की सिचाई
के लिये सीमित ही जरूरत रह गयी है।वैसे यह बात भी अपनी जगह सही है कि अमेरिकन
सुरक्षा एजेसियां भी राष्ट्रपति की ताजमहल में मौजूदगी के दौरान यमुना की ओर
सुरक्षा के लिये नदी में पैट्रोलिग वोटो का मूवमेंट अपेक्षित कर रही हैं और
इसके लिये नदी में न्यूनतम पांच फुट जलस्तर जरूरी माना जाता है।