23 जनवरी 2015

मोदी और ओबामा अपने विचार आकाशवाणी पर मन की बात में साझा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा 27 जनवरी 2015 को आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम "मन की बात" की अगली कड़ी में अपने विचार साझा करेंगे। 
प्रधानमंत्री ने कहा- "इस महीने की 'मन की बात' की कड़ी विशेष होगी क्‍योंकि हमारे गणतंत्र दिवस के अतिथि राष्ट्रपति बराक ओबामा और मैं एक साथ हमारे विचार साझा करेंगे। 
मैं राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ विशेष "मन की बात" कार्यक्रम का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं, जिसका प्रसारण 27 जनवरी को होगा ।