अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अब आगरा का ताजमहल देखने नहीं जाएंगे। उनका 27 जनवरी को पत्नी मिशेल के साथ आगरा घूमने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने इस बारे में उत्तर प्रदेश सरकार को आधिकारिक सूचना दे दी है। अब 27 जनवरी की शाम के बजाय दोपहर ही में स्वदेश के लिए रवाना हो सकते हैं।