24 जनवरी 2015

43 देशों को इलेक्‍ट्रोनिक यात्रा वीसा प्राधिकार के लागू होने से बढि़या परिणाम

पर्यटन  एवं नागर विमानन राज्‍यमंत्री डॉक्‍टर महेश शर्मा ने कहा कि देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन और एयरलाइन्‍स उद्योगों के बीच तालमेल महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि एयरलाइन्‍स उद्योग कैसे पर्यटन के विकास में बढि़या योगदान दे सकता है, इस पर विचार विमर्श के लिए सरकार सभी हितधारकों को साथ लाने में विश्‍वास रखती है। वे  भारतीय पर्यटन और आतिथ्‍य परिसंघ के साथ पर्यटन और नागर विमानन मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'पर्यटन और एयरलाइन्‍स के बीच बातचीत' में बोल रहे थे। मंत्री महोदय ने बताया कि सरकार ने वर्ष 2015 में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य किये जाने वाले 25 बिन्‍दुओं का एजेंडा तैयार किया है।