7 जनवरी 2015

ताजमहोत्सव की कलाकार चयन समि‍ति‍ गठि‍त


--सुधीर नारायण, केश्‍व तलेगांकर, करतार सि‍ह, जि‍तेन्‍द्र रधुवंशी,अरुण सक्‍सेना समि‍ति‍ में शामि‍ल

   (करतार सि‍ह)

   (जि‍तेन्‍द्र रधुवंशी)

आगरा:उभरते सि‍तारों का चयन करने के लि‍ये पांच दस्‍यीय समि‍ति‍ का गठन ताजमहोत्‍व आयोजन समि‍त के द्वारा कि‍या गया है।वर्ष 2015 के आयोजन के सि‍लसि‍ले में गठि‍त इस समि‍ति‍ में रंगकर्मी डा जि‍तेन्‍द्र रधुवंशी और शास्‍त्रीय संगीतज्ञ केशव तलेगांकर को भी शामि‍ल को भी शामि‍ल कि‍या गा है।अन्‍य सदस्‍यों में श्री सुधीर नारायण एक्‍सफैक्‍टर फेम गजल गायक करतार सि‍ह यादव एवं अरुण सक्‍सेना भी
शामि‍ल हैं।
 समि‍ति‍ के संयोजकएवं छठवें सदस्‍य होंगे पर्यटन सूचना अधि‍कारी सुरेश रावत।

     (सुधीर नारायण)

 अब तक सांस्‍कृति‍क कार्यक्रमों के चयन की प्रक्रि‍या की जि‍म्‍मेदारी प्रख्‍यात गजल गायक श्री सुधीर नारायण के द्वारा ही अकेले उठायी जाती रही थी। जब से संगीत के अलावा मनोरंजन की अन्‍य वि‍धाओं की प्रस्‍तुति‍ ताजमहोत्‍सव मंच से शुरू हुई तब से चयन समि‍ति‍ में सदस्‍यों की संख्‍या बढाये जाने की मांग की जाती रही थी।आयोजन समि‍ति‍ के अध्‍यक्ष मंडलायुक्‍त पदीप भटनागर एवं जि‍ला अधि‍कारी पंकज कुमार के समक्ष इस बार भी यह मामला उठाया गया था।