अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा रिपब्लिक परेड में मुख्य अथति के रूप में भाग लेने भारत आ रहे हैं। बराक ओबामा की भारत यात्रा मुद्दे नज़र रखते हुए अमरीकी प्रशासन ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ओबामा यात्रा के दौरान सीमापार से कोई भी आतंकी हमला हुआ तो उसकी कीमत पाकिस्तान को चुकानी पड़ेगी। ओबामा अमरीका के पहले राष्ट्रपति होंगे जो भारत की रिपब्लिक परेड में चीफ गेस्ट के रूप में भाग लेंगे।
