--27 जनवरी को वकील ताजमहल घेरने के निर्णय पर एक जुट
--अमेरिकन राष्ट्रपति के ताजदर्शन कार्यक्रम को लेकर बढी उलझन
आगर: ताज सिटी में इलहाबाद हाईकोर्ट की बैंच स्थापित करने की
मंग को लेकर हुई महापंचायत में विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधि तथा
अधिवक्ता हुए शामिल।केन्द्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया व सांसद हेमामालिनी ने भी
केन्द और राज्य सरकारों को पत्र भेज कर आगरा के हक को जायज करार देकर स्वीकार
करने के लिये अपनी अभिव्यक्ति दी है। महापंचायत में लिये गये एक निर्णय के
अनुसार गयी 27 जनवरी
को ताज घेराव केरने के प्रति कटबद्धिता व्यक्त की गयी,उल्लेनीय है कि अमेरिकन
राष्ट्रपति भी
27जनवरी को ताजमहल देाने आ रहे हैं।।इसी के साथ ही महापंचायत में 28 जनवरी तक न्यायिक कार्य के वहिष्कार का
भी प्रस्ताव पारित हुआ ।
*20 जनवरी को संघर्ष समिति पुनः करेगी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रणनीति के क्रियान्वयन पर चर्चा करेगी। यह भी तय किया गया कि आगरा में खंडपीठ स्थापना की घोषणा न होने पर15 फरवरी के बाद दिल्ली तक पैदल यात्रा का आयोजन किया जायेगा।
“उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति, आगरा” व्दारा आयोजित महापंचायत में 18 जिलों के प्रतिनिधियों की
उपस्थिति ने आंदोलन में एक नई ऊर्जा का संचार किया। महापंचायत में सर्वसहमति से
जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट के अनुसार आगरा में उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापित
कराये जाने का संकल्प लिया और आंदोलन को किसी भी हालात में आगरा में खंडपीठ
स्थापना तक कमजोर न होने देने की वचन बद्धता को दोहराया।