27 जनवरी 2015

फीरोजाबाद में आधे से अधि‍क चूडी के कारखाने बन्‍द होंगे

भारी बेरोजगारी के आसार


आगरा:बेरोजगारी को कम करने को जुटी सरकार प्रदूषण नि‍यंत्रण बोर्ड ने एक बडा झटका दि‍या है जि‍सके फलस्‍वरूप अब वे चूडी उत्‍पादक इकाईयां संचालि‍त नहीं रह सकेंगी जो कि‍ लस्‍टर का उपयोग करती हैं।
लस्टर की चूड़ी में  गर्म चूड़ी पर फेरिक क्लोराइड छिड़का जाता फलस्‍वरूप इससे गंधी और रासायन वाष्‍प उइती है।जो कि‍
प्रदूषण के प्रचलि‍त मानकों के अनुसार भारी प्रदूषण कारी मानी जाती है। लस्‍टर चूडी उत्‍पादन करने वाली इकाईयों ने प्रदूषण को रोकने के लि‍ये डि‍वाइसोंं का भी उपयोग कि‍या था कि‍न्‍तु एक शि‍कायत के बाद हुई जंच में ये कामयाब नहीं माने गये। इस पर इन इकाईयों को बन्‍द करने का आदेश दे दि‍या गया था कि‍न्‍तु राजनैति‍क हस्‍ताक्षेप के चलते रोक लगाया जाना स्‍थगि‍त चल रहा था।  कई उद्यमि‍यों ने अपनी समस्‍या को लेकर आईआईटी कानपुर से भी संपर्क कि‍या,उसने जब अभी हाल में ही एक डि‍जायन भी बनाकर दे दी है।कि‍न्‍तु जब तक उद्यमी कुछ करने की स्‍थि‍ति‍ में आपाते तब तक बन्‍दी का नोटि‍स मि‍ल गया है।

कि‍तनी इकाईयां बन्‍द होंगी इसकी सटीक जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है कि‍न्‍तु परपरागत होता रहे उत्‍पादन में से पचास प्रति‍शत में कमी आ जायेगी।इसके साथ ही बडे पैमाने पर बेरोजगरी का दौर शुरू हो जायेगा।वर्तमान में भी फीरोजाबाद में चूडी उत्‍पदक कारखानों में से कई गेल के द्वारा बढाये गये दामों के कारण बन्‍दी की स्‍थ्‍िाति‍ में हैं।एक ओर जहां मजदूरी की दर में बढोत्‍तरी की बात चल रही है,वहीं कई कारखानों के बन्‍द होने के कारण बडी संख्‍या में सस्‍तीदर पर मजदूर मौजूद हैं।