27 जनवरी 2015

देश और प्रदेश के वि‍कास में सहायक बनें

- जनपद के विकास की राह कलक्ट्रेट से शुरू होती है

- स्वतंत्रता संग्राम सैनानी को किया गया सम्मानित


(प्रदेश के कैबीनेट मंत्री राजा अरि‍दमन सि‍ह ने ली 
पुलि‍स लाइन में परेड की सलामी)
आगरा,प्रदेश के कैबीनेट मंत्री राजा महेन्‍द्र अरदमन सि‍ह ने पुलि‍स लाइन ग्राऊंड में आयोजि‍त परेड की सलामी ली और तंत्रता स्‍वग्रेाम सेनानि‍यों सम्‍मानि‍त कि‍या। उन्‍होंने लोगों से सदभावनाओं को बरकरार रख कर प्रदेश और देश के वि‍कास में सहयोग का आह्वान कि‍या।
पूर्व में कलैक्‍ट्रेट में आयोजि‍त एक अन्‍य कार्यक्रम में जि‍ला अधि‍कारी पंकज कुमार का जो कलैक्‍ट्रेट सभागार में गणतंत्र दि‍वस कार्यक्रम को सम्‍बोधि‍त
करते हुए लोगों से समस्‍याओं के समाधान के प्रति सकारात्‍मक सोच रखने का आह्वन कि‍या‍ । पूर्व में उन्‍होंने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान का सामूहिक गान हुआ।   इस अवसर पर उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सैनानी हरिशंकर चतुर्वेदी को शॉल व माला पहनाकर तथा मिष्ठान देकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता संग्राम सैनानी ने वर्तमान समय के जन प्रतिनिधियों को पूर्व के नेताओं की तरह देश की तरक्की में अपनी भागीदारी करने की अपेक्षा की।     जिलाधिकारी के विशेष कार्याधिकारी दिनेश कुमार वर्मा ’’सारथी’’ ने स्वरचित कलयुग शीर्षक पर कविता का पाठ किया ,प्रशासनिक अधिकारी ओ0एन0 वर्मा ने अपने काव्यपाठ ’’मेरे वतन की बहार को जवान होने दो, हर एक धर्म के बच्चों को ज्ञान होने दो’’ का गायन प्रस्तुत किया।   अप र अपर जिलाधिकारी राजकुमार, नगेन्द्र शर्मा, अरूण कुमार, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट सुश्री आर0उमा माहेश्वरी, अपर नगर मजिस्ट्रेट जितेन्द्र कुमार शर्मा, केहरी सिंह, झब्बर प्रसाद, मुख्य कोषाधिकारी डा0 अमर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह सहित कलक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।