चुनाव आयोग ने एक प्रेस कांफ्रेस में दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा करते हुए बताया कि दिल्ली में सात फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 10 फरवरी को चुनाव नतीजे आ जाएंगे।दिल्ली की 70 सीटों में से 12 सीटें आरक्षित हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने कहा कि चुनाव की घोषणा के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त संपत ने कहा कि 15 फरवरी से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। दिल्ली में 11763 मतदान केंद्र होंगे और मतदाताओं की संख्या एक करोड़ तीस लाख है।
