--दीक्षात समारोह में 05 डी लिट, 107 मेडल, 81 एमफिल तथा 495 पीएचडी उपाधियां प्रदान की गयीं
![]() |
| (राज्यपाल राम नाईक ने कन्वोकेशन में दी उपाधिायां ) |
आगरा: अगर को विशेष कारण नहीं है तो हमें सदैव मुस्कराते
हुए अपने जीवन के हरक्षण को जीने की कोशिश करनी चाहिये,यह कहना है, प्रदेश के
राज्यपाल राम नाइक का जो कि बुद्धवार को डा0 बी0आर0 अम्बेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित 80 वें दीक्षांत
समारोह को कुलाधिपति के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने सफलता के जो अन्य तीन मंत्र बताये
उनमें , दूसरा कोई अच्छा कार्य करता है तो उसे अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करें, तीसरा किसी की अवमानना मत करो, इंसान को अंहकार बहुत जल्दी हो जाता है और जो कोई व्यक्ति दूसरे को छोटा दिखाने की कोशिश करता है वह आगे नही बढ़ सकता है। चैथा मंत्र है आप जो भी करते हो उसे और अधिक अच्छा करने की चाह करें अर्थात जो अधिक अच्छा करता है वही आगे बढ़ता है।
उनमें , दूसरा कोई अच्छा कार्य करता है तो उसे अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करें, तीसरा किसी की अवमानना मत करो, इंसान को अंहकार बहुत जल्दी हो जाता है और जो कोई व्यक्ति दूसरे को छोटा दिखाने की कोशिश करता है वह आगे नही बढ़ सकता है। चैथा मंत्र है आप जो भी करते हो उसे और अधिक अच्छा करने की चाह करें अर्थात जो अधिक अच्छा करता है वही आगे बढ़ता है।
मा0 राज्यपाल ने कहा इस विश्वविद्यालय की परम्परा रही है कि यहां से एक
से बढ़कर एक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, चै0 चरण सिंह तथा पूर्व राष्ट्रपति डा0 शंकर दयाल शर्मा
जैसे अच्छे विद्यार्थी इस वि0वि0 से निकले है जिन्होने भारत देश का नाम रोशन किया है। इस पर हर
विद्यार्थी को गर्व होना चाहिए।
उन्होंने गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले
विद्यार्थियों से कहा कि आपकी एक किताबी पढ़ाई पूरी हुयी है, अब आगे चलकर जीवन
की पढ़ाई करनी है अब नये क्षेत्र में जा रहे हैं, आगे बहुत स्पर्धा आपके सामने है जो
खुले जगत में करनी पड़ेगी इसलिए अपना व्यक्तित्व सुधारने की हमेशा, कोशिश करते रहना
चाहिए। उन्होने क्षेष्ठतम विद्यार्थियों को 05 डी0लिट, 81 एमफिल, 107 मेडल तथा 495 पीएचडी की उपाधि
प्रदान करते हुए सुखद भविष्य की कामना की।
दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि पदम श्री एम0एस0 सोढ़ा , विशिष्ट
अतिथि प्रो0 रमाशंकर कठेरिया ने कार्यक्रम को समबोधित करते हुये कहा कि यह
विश्वविद्यालय आगरा जैसे नगर में बहुत पुराना विश्वविद्यालय है इसकी गरिमा ने सदैव
बढ़ती ऊंचाई प्राप्त की है। कुलपति प्रो0 मोहम्मद मुजम्मिल ने दीक्षान्त समारोह
में मा0 राज्यपाल को शाल एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित
किया।कार्यक्रम में महापौर इन्द्रजीत आर्य, विधायक छोटेलाल वर्मा, मण्डलायुक्त प्रदीप
भट्नागर, जिलाधिकारी पंकज कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश डी मोदक सहित
विश्वविद्यालय परिवार के समस्त प्रोफेसर एवं उपाधि प्राप्त करने वाले श्रेष्ठतम
विद्यार्थी भी उपस्थित थे।
