--पांच लाख तक की आधारभूत आय कर मुक्त की जाये
![]() |
| (राजीव गुप्ता) |
आगरा:आटो मोबाइल ट्रेडर्स एसोसियेशन ने मांग की है कि आयात
की जाने वाली करो पर सीमा शुल्क बढाया जाये साथ ही देश में बनने वाली खास कर छोटी कारो पर
अवकारी कर की रियायत को जरी रखते हुए उसे और अधिक व्यवहार परक बनाया जाना चाहिये।
एसोसियेशन के आध्यक्ष राजीव गुप्ता ने वित्त मंत्री को भजे गये बजट पूर्व
सुझावों में कहा है किआधार भूत आय में छूट सीमा को बढाकर पांच लाख किया जाये साथ ही टी टी ए के तहत 25हजार तक की जानी जाहिये जिससे बचत खातों में लोगों को पैसा रखना अधिक अनुकूल लगने लगे जिसके फलस्वरूप बैंकों के टर्नओवर को भी इसे लाभ मिलेगा।
मैनीफैक्चरिग को बढावा देने के लिये टैक्स में राहत देने के नये तरीके अपनाये जा सकते हैं,सरकार को इस
तथ्य के बिल्कुल भी नजरअंदाज करके नहीं चलन चाहिये कि वर्तमान में देश का
प्रत्येक उत्पादन क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय कडी और सीधी प्रतिस्पर्धा से गुजर रहा
है । ढांचागत क्षेत्र में निवेश के प्रति रुझान में अपेाक्षित बढावा देने के लिये
निवेशकों के प्रोत्साहित करना चाहिये कर मुक्त 'इन्फा्र बांड' जारी जारी करना
इसका उपयुक्त माध्यम हो सकता है।
श्री गुप्ता ने आयकर विभाग की कार्यपद्यति में आ रहे बदलावों को
महत्वपूर्ण बताया किन्तु कहा है कि इसे अभी और करदाता परक बनाये जाने की जरूरत
है।
देश में बनी चल रही आवास समस्या के समाधान के लिये सुझाव दिया है कि
छोटे घरों के निर्माणों को प्रोहत्साहन देना आयकर रहत में समावेशित किया जाये।
जी एस टी लागू करने के औचित्य के पक्ष्ा में राय देते हुए उन्होंने कहा है कि
इसे जितनी जल्दी लागू कर दिया जाये।
सेवा क्षेत्र में आधारभूत सेवाकर राहत 10 से बढाकर 25लाख कर दी जानी चाहिये।अवकारी
शुल्क में कर राहत 1.5 करोड से बढाकर 5करोड कर दी जानी चाहिये। आगरा जैसे शहरों
में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिये खास कर रियायत पैकेज बनाये जायें जिससे
यहां की टूरिजम इंडस्ट्री के अनुकूल छोटे बडे सभी प्रोजेक्टों को भरपूर निवेश
उपलब्ध हो सकें।
डिवीडेंट डिस्ट्रीब्यूशन टैक् में जरूरी राहत देने के साथ ही
सोलर पार प्रोजेक्टों और कूडा निस्तारण से संबधित कंपनियों के निवेशों के
प्रति खास उदारता की भी अपेक्षा की है।
