9 जनवरी 2015

ताजमहल तोड कर गोडसे का मन्दिर बना दो

--हि‍न्‍दू महासभा ने की हुई है उ प्र में ही मन्‍दि‍र बनवाने की घोषणा
आगरा:समाजादी पार्टी के वरि‍ष्‍ठ नेता एवं प्रदेश के कैबीनेट मंत्री सुर्खि‍यों में बने रहने के लि‍ये लगातार ताजमहल की पौपुलर्टी का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। हाल में ही कानपुर में आयोजि‍त एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि‍ ‘वह चाहते हैं कि कि ताजमहल तोड़कर गोडसे का मंदिर बनवा दिया जाए।वह इतने पर ही नहीं रुके उन्‍होंने यहां
तक कहडाला कि‍  उन्‍हें कोई एतराज नहीं होगा अगर गांधी जी के हत्‍यारे नाथूराम गोडसे को भारतरत्न से सम्‍मानि‍त कि‍या जाये।

--सीतापुर में 30 जनवरी से शुरू होगा मन्‍दि‍र बनना

हिंदू महसभा ने गोडसे का मंदिर बनवाने करने के साथ यहां तक कहा हुआहै कि‍ गोडसे का मंदिर लखनऊ के पास सीतापुर शहर में बनवाया जाएगा। इस मंदिर के लिए सिधौली के पारा गांव में जमीन भी खरीद ली गई है। इसी जमीन पर 30 जनवरी से निर्माण कार्य शुरू किये जाने की योजना है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार  इस मंदिर में रखने के लिए गोडसे की अस्थियों के कलश को पुणे से सीतापुर लाया जाएगा।हिंदू महासभा के प्रवक्ता शरद गुप्ता कह चुके हैं कि‍ गोडसे के इस कलश को बकायदा कलश यात्रा के जरिए मंगवाया जाएगा। ये कलश गोडसे की रिश्तेदार हिमानी सावरकर के पास है।