5 जनवरी 2015

‘ताज कार रैली’ को मुख्यमंत्री अखि‍लेश यादव दि‍खायेंगे हरीझंडी


-पर्यटन और ताज महोत्‍व के प्रति‍ लोगों को आकर्षि‍त करना लक्ष्‍यों में शामि‍ल

-31 जनवरी और 1 फरवरी को होने वाले आयोजन के लि‍ये अब तक 42 रजि‍स्‍ट्रेशन

ताज कार रैली का पोटर जारी करते हुए हरवि‍जय सिंह वाहि‍या
,राजीव गुप्‍ता एवं अन्‍य।
आगरा,’द आगरा ताज कार रैली’ का दो दि‍वसीय आयोजन पूर्व वर्ष की तुलना में अधि‍क आकर्षणों से परि‍पूर्ण होगा। ताजमहोत्‍सव और पर्यटन को बढावा देने जैसे व्‍यापक लक्ष्‍यों को भी इस बार आयोजकों ने कार्यक्रम में समाहि‍त कि‍या है।‘ हि‍ट्स एक्‍पोर्टस ‘ के पचकुंयां चौराहे 
 पर स्‍थि‍त परि‍सर के कॉफ्रेंस कक्ष  में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आगरा मोटर स्‍पोर्ट क्‍लब के सचि‍व प्रशांत जैन ने बताया कि‍ रैली में भाग लेने के लि‍ये अब तक 42 रजि‍ट्रेशन हो चुके हैं। फैडरेशन आफ मोटर क्‍लब आफ इंडि‍या आयोजन में मार्गदर्शक सहभागी होंगे...
   क्‍लब के चीफ पैटर्न हरवि‍जय सि‍ह वाहि‍या ने बताया कि‍ रैली का शुभारंभ प्रदेश के मुख्‍य मंत्री अखि‍लेश याद के द्वारा स्‍वयं हरीझंडी  दि‍खाकर करवाया जाना तय हो चुका है।12श्रेणि‍यों में प्रति‍भागि‍यों की भागीदारी रहेगी।रैली के मुख्‍य सहयोगी अशोक ग्रुप की एम डी डा रंजना बंसल ने कहा कि‍ रैली में भारत की प्रमुख पैरेलि‍मपि‍क एथलीट ओर अर्जुन एवार्ड से सम्‍मानि‍त हो चुकीं दीपा मलि‍क भी शि‍रकत करेंगी। जबकि‍ वि‍जेताओं को पुरुस्‍कार देने को आयोजि‍त समारोह में एशि‍या पैसेफि‍क चैंपि‍यन और नेश्‍नल रोड रेसिंग चैंपि‍यन गोर गि‍ल मुख्‍याकर्षण होंगे।मोटर स्‍पाट क्‍लब के अध्‍यक्ष राजीव गुप्‍ता ने कहा कि‍ स्‍थानीय प्रति‍भागि‍यों का चयन 25जनवरी को कि‍या जायेगा1क्‍लब के चेयरमेन राम मोहन कपूर ने कहा कि‍ रैली में पहलीबार भाग ले रहे प्रति‍भागि‍यों के लि‍ये 30जनवरी को हॉटल फोर पौइंट में प्रशिक्षण शि‍वि‍र आयोजि‍त कि‍या जायेगा।

 इनकारेशन स्‍पार्ट के सचि‍व सुदेव बरार ने कहा कि‍ रैली को राष्‍ट्रीय स्‍टार की चैंपि‍यनशि‍प की तर्ज पर ही प्रोफेशनलों के द्वारा ही प्रबंधि‍त कि‍या जायेगा। संगठन के ट्रेजरार श्री रचि‍त अगवाल ने कहा कि‍ आयोजन की तैयारि‍यां पूरीतरह से योजनाबद्ध तरीके से की गयी है और यह प्रत्‍येक हभागी के लि‍ये अपने आप में एक यादगार अवसर साबि‍त होगा। उत्‍तर प्रदेश पर्यटन क्षेत्रीय पर्यटन अधि‍कारी आगरा दि‍नेश कुमार ने बताया कि‍ रैली आयोजि‍त करने का मकद पर्यटन को बढावा देना है।इसमें आगरा के अलावा चंबल और फतेहपुर सीकरी को भी जोडा गया है।