--आगरा में खुदाई शुरू होने से पूर्व ही 600रुपये प्रति क्विटल हुआ भाव
--राज्य सरकार नहीं बना सकी उत्पदक और उपभोक्ता में समन्वय की नीति
आगरा: लगातार दो साल आलू की फसल पर
भरपूर मुनाफा कमाने वाले आलू कारोबारियों का गणित इस बार गडबडाया हुआ है। जहां
पिछले साल कारोबारी किसान के पीछे भाग रहे थे वहीं अब उससे बचते फिर रहे हैं।
दरअसल इस बार उत्तर प्रदेश में आलू की खेती
का रकबाबढा है और भरपूर पैदावार होने की पूरी संभावना है,वहीं पश्चिम बंगाल, पंजब ओर कर्णाटक मे भी अनुमानों अनुसार फसल हुई है।आगरा की मंडियों में आलू पच्चीस रूपये तक पहुंच कर दो सप्ताह पूर्व तक 130 से 150 रुपये क्विटल तक बिक रहा था ,जबकि
अब बाहर का आलू आना शुरू होते ही एक दम छै सौ रूपये तक दाम एक साथ टूट गये हैं।यह स्थ्िाति तो तब है जबकि आगरा में पिछैती की फल की खुदाई भी शुरू नहीं हुई है।

सबसे महत्वपूर्ण यह है कि जनजीवन के
लिये सबसे महत्वपूर्ण मानी जाने वाले इस बागवानी उत्पाद को लेकर उद्यान विभाग,
मंडी परिषद
दिल्ली स्थित आजादपुर मंडी आलू का थोक 500-660
रुपये, पश्चिम बंगाल में 600 रुपये और पंजाब में 500 रुपये क्विंटल चल रहा है। रबी की खुदाई हो जाने के बाद आलू की
कीमतें और भी कम हो जायेंगी। इस समय सबसे सुखद स्थिति में शीतगृहों के संचालक
है। वायदे का सौदा ख्त्म हो जाने के बाद जो अमंजस की स्थिति बन गयी थी अब बम्पर
पैदावार की संभावना से समाप्त हो गयी है। अच्छे दाम मिलने के इंतजार में किसान
कच्चे अलू की खुदाई न कर उनके पकने तक निकालने को इंतजार करेगा। यही नहीं बाद
में बाजार में उछाल आने के इंतजार में भंडारित करावाने खुद ही शीतगृहों के दरबाजों
पर पहुंच जायेगा यह बात अलग है कि बिजली की किल्लत और भंडारण के बढे किराये
दोनों के लिये ही असमंजस कारी जरूर है किन्तु परंपरागत तरीकों के अलावा वैकल्पक
विपणन के तरीकों से अपरोक्ष रूप से उनके लिये निराशा जनक स्थिति नहीं हैं।