5 जनवरी 2015

योगगुरु बाबा रामदेव कुश्ती अखाडे में उतरे


योगगुरु  बाबा रामदेव  ने स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने के लिए ,65 किलोग्राम भार वर्ग के पहलवान विपिन के साथ कुश्ती की। पतंजलि योगपीठ के 20वें स्थापना दिवस के मौके पर यहां आयोजित एक प्रतियोगिता में अपने कुश्ती कौशल दिखाए...
रामदेव  प्रसिद्ध पहलवान सुशील कुमार की टीम के अनुरोध पर रिंग में उतरे। योगगुरु ने कहा कि वह लोगों की कबड्डी और कुश्ती जैसे स्वदेशी खेलों तथा भारतीय खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा हासिल करने में रुचि पैदा करने के उददेश्य से अखाडे में उतरे हैं।  रामदेव ने  कहा कि यह उस तरह से है जैसा कि प्राचीन ऋषि प्रदत्त ने अपने समय में जो योग के लिए किया था।