दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार अभियान सभी पार्टिओं ने तेज कर दिया है। बी जे पी में शामिल होने के बाद भूतपूर्व ए ए पी लीडर किरण बेदी भी दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हो गई है। किरण बेदी ने ट्वीट कर दिल्ली के लिए अपना 5 ए फॉर्मूला बताया। इस 5 ए फॉर्मूले में साक्षर, स्वस्थ, सक्षम, सुरक्षित, संस्कारी और सबकी दिल्ली शामिल है। किरण बेदी ने रोहिणी में सड़क प्रदर्शन किया। इससे पहले किरण को यह सड़क प्रदर्शन रविवार को करना था, लेकिन इजाजत न मिल पाने की वजह से उन्हें ये रोड शो सोमवार को करना पड़ा है।