2014 वर्ष में जनवरी से दिसम्बर के बीच घरेलू एयरलाइन्स ने कुल मिलाकर 673.83 लाख यात्रियों को ढोया, जबकि इससे पिछले साल यानी 2013 के दौरान देश में कुल 614.26 लाख लोगों ने हवाई सफर किया था। इस तरह वर्ष 2014 के दौरान देश में विमान यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में 9.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते वर्ष एयर इंडिया के विमानों से देश में 124.25 लाख लोगों ने सफर किया, जबकि निजी विमानन कंपनियों ने इस दौरान 549.58 लाख यात्रियों को ढोया। एयर इंडिया की बाजार हिस्सेदारी 18.4 फीसदी पर ही टिकी रही, जबकि निजी एयरलाइन्स का बाजार हिस्सा 81.6 फीसदी आंका गया। इससे संबंधित आंकड़ों का विस्तृत विश्लेषण संलग्न किया गया है।
