10 जनवरी 2015

एक बार फि‍र आगरा में धारा 144 लागू


    आगरा-अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) राजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार महानगर आगरा में आगामी माहों में होने वाले विभिन्न धार्मिक पर्वों, यथा गणतंत्र दिवस, महाशिव रात्रि., होली एवं उ0प्र0 लोक सेवा आयोग तथा क्षेत्रीय निदेशक कर्मचारी चयन आयेाग इलाहाबाद के द्वारा संचालित  परीक्षाओं एवं अन्य परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में धारा 144 लागू कर दी गई है
जो कि 6 मार्च   तक लागू रहेगी।
    इसी प्रकार अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशा0) हरनाम सिंह ने उपर्युक्त धार्मिक आयोजन व परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के ग्रामीणा क्षेत्रों में भी 6 मार्च, 2015 तक धारा...
144 लागू कर दी गई है।

मेगा लोक अदालत का आयोजन 18 जनवरी को

     सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुमताज अली ने अवगत कराया है कि जिला जज विजय प्रताप सिंह के  कुशल निर्देशन में 18 जनवरी (रविवार) को दीवानी परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विशेष रूप से पारिवारिक/वैवाहिक मामलों, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं, पराक्रम्य लिखित अधिनियम की धारा 138, उत्तराधिकार, दाण्डिक वाद, राजस्व वाद, स्टाम्प वाद, वन एवं श्रम विभाग के वादों का निस्तारण किया जायेगा।
   उन्होंने समस्त पीठासीन अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वह वादों को नियत कर सूची  बनाकर 12 जनवरी तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में उपलब्ध करादें।

पेंशनर आयकर में छूट हेतु विवरण 30 जनवरी तक दें


   मुख्य कोषाधिकारी ने अवगत कराया है कि कोषागार आगरा से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनर जो आयकर की परिधि में आते हैं, वह 2014-15 में प्राप्त की गई पेंशन/आय से आयकर की कटौती में छूट प्राप्त करने के लिए अपनी बचतों तथा आय का विवरण एवं पेन कार्ड की छाया प्रति सहित 30 जनवरी तक कोषागार कार्यालय में प्रस्तुत कर दें अन्यथा विलम्ब की स्थिति में स्वयं जिम्मेदार होंगे।  आयकर विवरण या पेन कार्ड प्राप्त न होने पर आयकर कटौती की छूट को शून्य मानते हुए नियमानुसार आयकर की गणना पेंशन से आयकर की कटौती कर ली जायेगी।