9 नवंबर 2013

             भाजपा मोदी की आगरा रैली के लि‍ये जुटी

आगरा, भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्‍टि‍गत अपने प्रचार अभि‍यान में जुट गयी है। इस समय पार्टी के समक्ष सबसे बडी चुनौती गुजरात के मुख्‍यमत्री नरेनद्र मोदी की रैली को सफल बनाने को लेकर है। लगभग तीन लाख लोगों की वि‍शाल भीड इस अवसर पर जुटने का अनुमान है। आगरा आने तक श्री मोदी पांच रैलि‍यां प्रदेश के वि‍भि‍न्‍न स्‍थानों पर संम्‍बोधि‍त कर चुके होंगे,वैसे अब तक राज्‍य के अन्‍य इलाकों में सम्‍बोधि‍त की जा चुकी रैलि‍यों में से कि‍सी में भी दो लाख से अधि‍क ही जुट हैं और अनुमानों के आधार पर की गयी व्‍यवस्‍थायें छोटी साबि‍त हुई हैं






 आगरा भाजपा का पुराना अड्डा है, वार्तमान में सांसद रामशंकर कठैरि‍या, मेयर राम शंकर कठैरि‍या और वि‍धायक जगन प्रसाद गर्ग व योगेन्‍द्र उपाध्‍याय सहि‍त बडी संख्‍या मे स्‍थानीय वरि‍ष्‍इ सक्रि‍य नेता है।मेयर के अलावा भी नगर नि‍गम सदन में पार्टी के पार्षदों की संख्‍या अन्‍य दलों की तुलना में कही अधि‍क है। यह बात अलग है कि‍ देश के  प्रधान मंत्री पद के दावेदार के रूप में उन्‍हें सुनने में सबसे अधि‍क युवा वर्ग की दि‍लचस्‍पी है।