टाटा ने अपने मैक्सिकन मित्र के साथ ताजमहल निहारा
ताजगंज में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी दी
आगरा,देश के प्रख्यात उद्यमी रतन टाटा आगरा आये हुए हैं। कडे सुरक्षा प्रबंध के
बीच उन्होंने ताजमहल को निहारा।उनके साथ मैक्सिको के नामचीन उद्योग पति इमिलियो उियाज
वारसो भी थे।वारसो अपने देश की प्रमुख एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति की कंपनी नाला(एन
ए ए एल)इन्वेस्टमेंट कंपनी के को चेयरमैन हैं।
टाटा और उनके मेहमान खेरिया हवाई अडडे पर उतरे थे और अपने कार काफिले के साथ ताजमहल
पहुंच गये। आगरा प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें ताजगंज क्षेत्र के विकास को चल रही
योजनाओं से अवगत करवा इस कार्य में सहयोगी बनने की पेशकश भी की।
टाटा से स्थानीय चिकित्सक डा बी डी शर्मा ने मुलाकात की,टाटा ग्रुप की आटोमोवाइल
कंपनियों की स्थानीय डीलर रंजना बंसल भी उनके साथ करने का अवसर पाने वालों में शामिल
थीं।
