20 जून 2020

भारत से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कब

नई दिल्ली -  भारतीय  नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक ट्वीट में कहा कि हम नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें तभी  शुरू कर सकते हैं जब हमारा घरेलू यातायात लगभग 50-60% तक पहुंच जाता है। कई देशों ने  वर्तमान स्थितियां को नजर अंदाज करते हुए  अंतरराष्ट्रीय यातायात खोल दिए  हैं। उन्होंने कहा  जब स्थिति इस दिशा मैं विकसित हो जाएगी तो हम एक कैलिब्रेटेड ओपनिंग पर विचार करेंगे। यह नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी का  उन लोगों के लिए  जवाब था, जो नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की मांग कर  रहे हैं।