19 जनवरी 2020

देश के हितों पर चोट कर रहे हैं सीएए के विरुद्ध दुष्प्रचार करने वाले - योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने  कांग्रेस और समाजवादी पर प्रहार करते हुए कहा कि सपा और  कांग्रेस  सीएए के खिलाफ दुष्प्रचार के पीछे हैं और देश के हितों पर चोट कर रहे हैं। विरोधी पार्टियां महिलाओं को आगे रखकर निहित स्वार्थों के लिए  उनसे इस कानून के विरुद्ध  अभियान चलवा रहे हैं  । मुख्यमंत्री ने कहा  हम इस तरह की स्थिति के लिए मूकदर्शक नहीं रह सकते। यह हमारा संवैधानिक दायित्व है कि लोगों तक उन्हें सीएए की वास्तविकता समझाएं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह  कानून भारत के प्रथम  प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल के दौरान बनाया गया था। किन्तु अब कांग्रेस को उस कानून का समर्थन करना असुविधाजनक लग रहा है । वह  को गोरखपुर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ध्यान दिलाया कि सताए हुए लोगों को आश्रय देना भारत की प्राचीन परंपरा रही है।