22 दिसंबर 2019

वर्तमान माहौल से बहु-राष्ट्रीय कंपनियां भारत से भाग रही हैं - अखिलेश

लखनऊ - सपा अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि देश की  बिगड़ती अर्थव्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी से लोगों का ध्यान हटाने के लिए नए नागरिकता कानून को सरकार द्वारा  लाया गया है। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री यादव ने  कहा कि लोगों को विमुद्रीकरण  के दौरान नकदी निकालने के लिए लम्बी  लाइन में खड़ा होना पड़ा था  और अब उन्हें नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स के कारण अपने अधिकारों के लिए फिर से लम्बी लाइन  में खड़ा होना पड़ेगा।सपा अध्यक्ष ने कहा वर्तमान में  देश की  अर्थव्यवस्था काफी खराब है, लगभग नष्ट हो चुकी है, बेरोजगारी चरम सीमा  पर है। सरकार ने  इन मुद्दों से लोगों का  ध्यान हटाने के लिए, नागरिकता (संशोधन) अधिनियम बनाया है। उन्होंने कहा कि सपा ने   हमेशा ऐसे काले कानूनों का विरोध किया है और हम हमेशा ऐसे कानूनों का विरोध करेंगे। सपा प्रमुख ने कहा कि वर्तमान माहौल से  बहु-राष्ट्रीय कंपनियां देश से भाग रही हैं।