21 अक्तूबर 2019

आइए हम और आप मिलकर आगरा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं - इंडिया राइजिंग

( इंडिया राइजिंग के अध्य्क्ष संदीप अग्रवाल )
आगरा। ताज सिटी की  स्वछता और सुंदरता के प्रति  दृढ़-संकल्प लिए  युवाओं का  स्वैच्छिक संगठन इंडिया राइजिंग   उन लोगों की बस्ती को भी  सुंदरता प्रदान कर रही जो हमारे शहर की सफाई करते हैं यानि वाल्मीकि बस्ती । इन कर्मठ युवाओं  द्वारा  आगरा की कुछ   वाल्मीकि बस्ती में चलाये  स्वच्छता सुंदरता  अभियान से ये बस्तियां  एक रूपता के साथ सुन्दर दिखने लगी। संस्था के अध्य्क्ष संदीप अग्रवाल ने कहा कि  समाज में स्वच्छता के साथ साथ समरसता का वातावरण बनाने के लिए इंडिया राइजिंग समय समय पर ऐसे अभियान चलाने में कभी पीछे नहीं हटेगी। संदीप ने एक और वर्ष के लिए इंडिया राइजिंग का  दायित्व सौंपे जाने के अवसर पर  आगरा के नागरिकों से आग्रह किया कि  आइए हम और आप सभी मिलकर अपने शहर आगरा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं। उन्हें  इंडिया राइजिंग के साथ स्वच्छता अभियान से जुड़े पूरे पॉँच साल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि 19 Oct 2014 को जब मैं  पहली बार हरीपर्वत ओवरब्रिज के अभियान से इंडिया राइजिंग जुड़ा था, यह दिन मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन था।