9 सितंबर 2019

बड़े बड़े अधिकारी निकले सड़क पर ताज सिटी को सुन्दर और हराभरा बनाने को

आगरा। इंडिया राइजिंग  स्वछता के प्रति  प्रेरित और दृढ़ संकल्पी  नागरिकों का हाथ बांटने में आगरा के चोटी के अधिकारी भी सड़क पर आये। आगरा जिला प्रशासन के साथ स्वच्छता वृक्षारोपण अभियान की  सहभागिता में कमिश्नर, आई जी ,जिलाधिकारी ,पुलिस कप्तान ,उपनिदेशक पर्यटन, एस डी एम ,एवम् कई अन्य अधिकारियों ने सपत्नीक वृक्षारोपण किया और दीवारों को अपने हाथ से  पेंट  किया।
इंडिया राइजिंग टीम  के सदस्य  देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए  अपने शहर को भी  एक सुन्दर और साफ़ जगह बनाना चाहते हैं।बतादें इंडिया राइजिंग  नागरिकों का एक समूह है जो राष्ट्र को बदलने के लिए स्वयं प्रेरित हैं। प्रशासन से किसी भी मदद की उम्मीद किए बिना, टीम के सदस्य  केवल अपनी ताकत पर भरोसा करते हैं।